धनौरा: जहरीले प्रदूषित पानी से कई लोगों की हुई मौत, भाकियू संयुक्त मोर्चा का गजरौला हाईवे पर धरना प्रदर्शन जारी
भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा का धरना 153 वें दिन भी NH9 के किनारे नाईपुरा शहवाजपुर डोर किनारे जारी रहा धरने पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि 24 मई 2026 दिन रविवार को गजरौला जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने एक महापंचायत होने जा रही है इस महापंचायत में देश के नेता और अभीनेताओं को निमंत्रण देकर बुलाया गया है।