लाडपुरा: अंता कस्बे में छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई मौत, पुलिस करवा रही पोस्टमार्टम
Ladpura, Kota | Aug 1, 2025 अंता कस्बे में बरसात के चलते फिसलकर छत से गिरे घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। मृतक के भाई ने बताया कि प्रमोद पटवा 29 जुलाई को छत से गिरकर घायल हो गया था उसको इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। जहाँ उसकी मौत हो गई।पुलिस ने मृतक युवक का पो