कैलारस: चार साल से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ
चार साल से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ पहाड़गढ़। जनपद पंचायत पहाड़गढ़ की ग्राम पंचायत अगरौता में जौरा-कैलारस मार्ग किनारे खेल मैदान के सामने निर्मित सामुदायिक शौचालय पिछले करीब चार वर्षों से बंद पड़ा है। शौचालय में पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण इसका उपयोग ग्रामीण नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय पर अधि