जबलपुर: लार्डगंज पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया, 2 आरोपी गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद
थाना लार्डगंज पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और सतत निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी छुई खदान बेदी नगर थाना गढ़ा और आशुतोष यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सुनवारा थाना धनौरा जिला सिवनी के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5 वाहन जब्त किए हैं।