➡️ #शिक्षा_संजीवनी_अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वालों का सम्मान
शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत जिले में शासकीय विद्यालयों की अधोसंरचना के विकास, सौंदर्यीकरण एवं विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, भैंसदेही विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पवार, उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे तथा कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत बंदीछोड़ कबीर परमेश्वर सेवा समिति द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल जामठी, हायर सेकेंडरी स्कूल बानूर एवं हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ी कोर्ट में अधोसंरचना विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान को सराहा गया।
इसी प्रकार शिक्षक श्री मोहम्मद शकील खान द्वारा प्राथमिक स्कूल अक्कलवाड़ी के सौंदर्यीकरण एवं कायाकल्प के लिए किए गए प्रयासों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
वहीं श्री नीलेश्वर कालभोर, जिला समन्वयक (NEET एवं JEE) को विद्यार्थियों को NEET एवं JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने तथा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा संजीवनी अभियान का उद्देश्य समाज, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से शासकीय विद्यालयों में अधोसंरचना को बेहतर बनाना तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। समाज एवं नागरिकों की सहभागिता से विद्यालयों के कायाकल्प की दिशा में किए जा रहे प्रयास जिले में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Aug 27, 2026