बांधवगढ़: उमरिया में भाजपा जिला कार्यालय में संगठन विस्तार पर मंथन, शहडोल जिलाध्यक्ष अमिता चपरा का स्वागत
उमरिया में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज शहडोल जिले की भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा का अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन विस्तार तथा शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे ।