डीग: साइबर ठगी पर लगेगी लगाम, पुलिस और बैंक के समन्वय से पीड़ितों को मिलेगा त्वरित न्याय
Deeg, Bharatpur | Jun 10, 2026 जिले में साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा बुधवार को पुलिस-बैंक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर ठगी के मामलों की जांच को अधिक त्वरित, प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाना था।