सहारनपुर: सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बंद, SSP ने दी जानकारी
सहारनपुर में 21 जुलाई से शुरू हो रही श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे कांवड़ मार्ग की मैपिंग कर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सेक्टर और जोन व्यवस्था के साथ अस्थायी पुलिस चौकियां तथा 24 घंटे मोबाइल पुलिस टीमें तैनात रहेंगी। सबसे बड़ा फैसला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर लिया गया है।