हज़ारीबाग: केरेडारी में बोलेरो चालक की हत्या की कोशिश! कनपटी पर सटाया कट्टा, मिसफायर से बची जान"
हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो चालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने पहले वाहन रोककर चालक की बेरहमी से पिटाई की, फिर कट्टा सटाकर फायर करने की कोशिश की। मिसफायर होने से चालक की जान बच गई। पीड़ित ने नकदी और सोने की अंगूठी लूटने का भी आरोप लगाया है।