नगर पंचायत संग्रामपुर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सफाई कर्मियों की भारी कमी और कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से नगरवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश वार्डों में नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का ख