बदायूं: बदायूं के कछला चौराहा के पास कोर्ट से तारीख कर घर जा रहे बाइक सवार जीजा-साले को कार ने टक्कर मारी, घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 16, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला चौराहा के सोमवार 5 बजे के आसपास कोर्ट से तारीख कर घर जा रहे बाइक सवार जीजा साले को कार ने टक्कर मार दी । जिससे बाइक पर सवार थाना बिल्सी क्षेत्र के जायपुर धनसुलिया गांव के रहने वाले 45 वर्षीय परमसिंह पुत्र महेंद्रपाल व थाना कादरचौक क्षेत्र के मुनीष नगर गांव के रहने वाला उनका साला बादाम सिंह पुत्र ओमकार घायल हो गया ।