रेवदर ग्राम पंचायत लूणोल में मुख्य सार्वजनिक मार्ग पटवार घर से नदी की और जा रहे मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गड्ढे, कीचड़ एवं गंदा पानी जमा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।इस मामले मे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गंदगी और कीचड़ से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है