मुंगेर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे आमजनों एवं परिवादियों की एसपी द्वारा सुनी गई शिकायतें, संबंधित को किया गया निर्देशित
Munger, Munger | Mar 12, 2024 मंगलवार को किला परिसर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे आम जनों व परिवादियों की शिकायतें एसपी सैयद इमरान मसूद के द्वारा सुनी गई। फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद त्वरित निवारण की कार्रवाई हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। वहीं आपको बताते चले की प्रत्येक दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी के द्वारा शिकायतें सुनी जाती है।