मुंगेर: नगर भवन परिसर से पोषण पखवाड़ा को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Munger, Munger | Mar 11, 2024 पोषण पखवाड़ा को लेकर नगर भवन परिसर से जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह पोषण रथ पूरे मुंगेर के सभी परियोजनाओं मे पोषण पखवाड़ा के दौरान प्रचार-प्रचार करेगी।पोषण पखवाड़ा के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, किशोरियों एवं 6 वर्ष से कम के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।