मुंगेर: नौलखा के पास सड़क दुर्घटना में एक रेल कर्मी हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Munger, Munger | Mar 12, 2024 सोमवार की रात्री कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा के पास सड़क दुर्घटना में बिंदवाड़ा कासिम बाजार के रहने वाले काशी प्रसाद शाह के पुत्र गोविंद कुमार घायल हो गए। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिजन ने बताया कि यह जमालपुर रेलवे कारखाना से काम कर वापस घर मोटरसाइकिल से लौट रहा था, तभी सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।