ग्वालियर व्यापार मेले की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सोमवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग में अवैध वसूली और फर्जी पर्चियों का खेल पकड़ा, जबकि आज दोपहर 2 बजे पुलिस ने इस मामले की आधिकारिक जानकारी दी। एक ही सीरियल नंबर की पर्ची से वसूली और सैलानियों से अधिक पैसे लेने के आरोपों ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।