बरेली: आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बयान में डॉन हाजी मस्तान की तारीफ , वीडियो हुआ वायरल
आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर अपने बयान से सबको चौंका दिया। मुंबई में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब तक मुसलमानों के ऊपर से मजबूरी का टैग नहीं हटेगा तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। मुझ जैसे बहुत सारे लोग इस कौम को मिले हैं जिन्होंने मुसलमानों के हालात को देखते हुए संगठन का निर्माण किया।