इगलास: इगलास में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत गुट) के बैनर तले किसानों की समस्याओं को लेकर हुई पंचायत
Iglas, Aligarh | Jul 13, 2026 इगलास। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत गुट) के बैनर तले किसानों की समस्याओं को लेकर हुई पंचायत के उपरांत ज्ञापन तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को दिया गया है। जिला अध्यक्ष वीर करण फौजी के नेतृत्व में तहसील परिसर में पंचायत की गई। इस दौरान अंश निर्धारण एवं खाद की समस्या को लेकर किसानों ने प्रशासन व प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए नारेबाजी की गई।