ऊधमसिंहनगर भाजपा के नवनियुक्त किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन गहलोत का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के एलाइंस स्थित आवास पर भव्य स्वागत हुआ। विधायक शिव अरोरा के निजी सचिव के द्वारा शनिवार दोपहर 2:00 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई है।