चौपारण: चेकडेम योजना पर पूर्व विधायक अकेला का दावा, बोले- नींव रखने वालों को इतिहास याद रखता है
चौपारण: पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने दावा किया कि बेला, लोहण्डी, मानगढ़ और कोयली की चेकडेम व लिफ्ट एरिगेशन योजना की पहल उन्होंने अपने कार्यकाल में की थी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में योजना का क्रियान्वयन स्वागतयोग्य है, लेकिन इसकी नींव रखने वालों के योगदान को नहीं भुलाया जाना चाहिए।