घुवारा: सतपारा में गैस सिलेंडर फटने से घर राख, बेटे के विवाह का दहेज और गृहस्थी का सामान जला
ग्राम पंचायत सतपारा में गैस सिलेंडर फटने से हुए भीषण अग्निकांड में गनेश कुशवाहा का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में नकदी, अनाज, मोबाइल, गृहस्थी का सामान, बेटे के विवाह में मिला दहेज तथा लाखों रुपये के जेवर नष्ट हो गए। परिजनों ने गुरुवार की शाम 4 बजे बताया कि करीब 10 लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से राहत की मांग की है।