चकिया: हरीपुर में नाली व चकमार्ग की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस टीम ने की कार्रवाई
चकिया तहसील क्षेत्र के हरीपुर गांव में नाली के रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवा दिया। तहसील प्रशासन ने आज रविवार दोपहर 12 बजे बताया गया कि शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा नाली की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार देवेंद्र ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध अतिक्रमण की सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।