बारा: डीहा गांव में सूदखोरों से परेशान होकर रिक्शा चालक ने की आत्महत्या, मृतक की पत्नी ने दी तहरीर
प्रयागराज के डीहा गांव में आज मंगलवार को एक रिक्शा चालक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक की पत्नी का कहना है कि उनके पति सूदखोरों से परेशान थे,वह उन्हें मकान कब्जा करने की धमकी दे रहे थे,रुपए चुकाने के बाद भी उनके पति को परेशान किया जा रहा था, सूदखोरों से तंग आकर उनके पति ने फंदा लगाकर जान दे दी,मृतक की पत्नी द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।