बिरसिंहपुर: सभापुर पुलिस ने मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया, एक अभी भी फरार
जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में मूकबधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) प्रेमलाल कुर्वे के मार्गद