बेगुं: बेगू उपखंड के मड़ावदा सीबीएन कोटा एवं भवानी मंडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में अफीम व डोडाचूरा किया ज़ब्त
बेगू उपखंड क्षेत्र के मड़ावदा में सीबीएन कोटा एवं भवानी मंडी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में अफीम व डोडाचूरा जप्त किया रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी। मड़ावदा निवासी मुकेश गुर्जर के मकान पर दबिश देकर कमरे में रखी 7. 400 किग्रा अफीम,130.169 किग्रा डोडाचूरा बरामद कर कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया।