लोहरदगा: लोहरदगा पतरा टोली मे JCB व वैगनआर कार मे हुई टक्कर,कर सवार व्यक्ति हुआ घायल,JCB चालक मौके से JCB लेकर हुआ फरार।
लोहरदगा पतरा टोली मे बुधवार शाम 6 बजे जेसीबी तथा वैगनआर कार संख्या JH01BU- 4994 की आमने-सामने के टक्कर में वैगनआर कार पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान शमी लकड़ा के रूप में हुई है। वहीं जेसीबी चालक मौके का लाभ लेकर जेसीबी लेकर फरार होने में सफल रहा।