एकंगरसराय: हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में डॉ. मानव ने तंबाकू के खतरे से किया सावधान, चलाया जागरूकता अभियान!
हिलसा में डा. मानव ने तंबाकू के ख़तरे से किया सावधान , चलाया जागरूकता अभियान ! हिलसा ( नालंदा ) विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाजसेवी सह गुटखा छोड़ो आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आशुतोष कुमार मानव ने हिलसा महादलित टोले में तंबाकू एवं सूखा नशा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र युवाओं एवं महिलाओं को नशामुक्ति अभियान में शामिल होने का संकल्प दिलाया