शाजापुर: छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी: मक्सी थाने में युवक के खिलाफ केस दर्ज, पीड़िता 2 साल से थी परेशान
शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अकबर खां के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने भाई, मां और बेटी के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।