बीरपुर: विजयादशमी पर लक्ष्मीपुर में शिक्षक दंपती और उनके परिवार ने कराया कन्या भोज, चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मानित
वीरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर विजयादशमी के दिन मंगलवार को दोपहर करीब बारह बजे कुंवारी कन्याओं के लिए सामूहिक कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान नई पोशाकों में सज-संवरकर पहुंचीं कन्याओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में उनके परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कन्याओं को भोजन कराया।