ऊंचाहार: सवैयाधनी रेलवे क्रासिंग मरम्मत के कार्य के चलते बंद, शुक्रवार की शाम बहाल होगा आवागमन
ऊँचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज रेलखंड मार्ग पर स्थित सवैयाधनी रेलवे क्रासिंग को गुरुवार की सुबह मरम्मत के कार्य के चलते बन्द कर दिया गया है, जिससे कानपुर मार्ग पर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है।इसके लिए डायवर्जन वाले स्थानों पर पुलिस भी तैनात की गई है। इस सम्बंध में रेलवे के वरिष्ठ खण्ड अभियंता रेलपथ इजहार कलीम द्वारा जानकारी दी गई है।