हुज़ूर: भोपाल के गांधी नगर में युवती से सरेराह छेड़छाड़, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज
Huzur, Bhopal | Jul 7, 2025 भोपाल के गांधी नगर में रहने वाली युवती ने सरेराह छेड़छाड का थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता एयरपोर्ट में जॉब करती है। उसने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि ड्यूटी के लिए तड़के सुबह एयरपोर्ट जाती है। बीते कई दिनों से एयरपोर्ट ब्रिज से अज्ञात बाइक सवार युवक उसका पीछा कर रहा है।