रामनगर: रामनगर तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 77 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे
रामनगर तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज शनिवार की सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 77 शिकायत की प्रार्थना पत्र पहुंचे। पांच शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।सर्वाधिक 39 शिकायतें राजस्व विभाग से पहुंची है। एसडीएम गूंजिता अग्रवाल तहसीलदार विपुल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।