संतकबीरनगर में मुहर्रम पर्व के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और साफ-सफाई समेत व्यवस्थाओं को पुख्ता कर दिया है। चेयरमैन जगत जायसवाल ने करबला स्थलों का सघन निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ये तैयारी मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए है।