जहानाबाद: एरकी सहित जिले के 21 स्थानों पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने की छापेमारी, शराब के मामले में लिप्त 21 लोगों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद में उत्पाद विभाग की पुलिस होली पर्व के मद्देनजर पूरे जिले में व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चला रही है । इसी बीच एक बार फिर से जिले के विभिन्न इलाकों में उत्पाद विभाग ने छापेमारी की तो शराब के मामले में शामिल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है । इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार 21 लोगों में से 5 शराब बेचने वाले और 16 शराब पीने वाले हैं ।