जहानाबाद: नालंदा में पत्रकार पर हुए हमले के बाद नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जिला इकाई ने PG रोड स्थित कार्यालय में की प्रेसवार्त
बीते दिनों नालंदा के वरिष्ठ पत्रकार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं इस घटना को लेकर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ज़िला इकाई के जिला अध्यक्ष आभाष रंजन के नेतृत्व में पीजी रोड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान NUJ ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए बिहार सरकार से अभिलंब कार्रवाई की मांग की है।