जहानाबाद: चिकित्सा प्रकोष्ट के जदयू जिला अध्यक्ष ने जदयू पार्टी से दिया इस्तीफा, दी जानकारी
चिकित्सा प्रकोष्ट के जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति ने आज मुख्यमंत्री के नाम से पत्र भेजकर पार्टी से इस्तीफा दिया है जिसकी जानकारी उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान जदयू पार्टी एवं मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार पर उनके कुम्हार प्रजापति समाज का उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया है।