हायाघाट: हायाघाट थाने में बिजली चोरी के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने की थी छापेमारी
हायाघाट प्रखंड में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा हथौड़ी डीह के कनीय अभियंता रामप्रवेश कुमार ने गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में 3 लोगों पर चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जाने के आरोप में हायाघाट थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।बिना आरसी रसीद कटार बिजली का उपयोग करने का आरोप लगाया है, जो कानूनी रूप में अवैध है।