सीतापुर सरायन नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने शहर स्थित केशव ग्रीन सिटी सहित अन्य स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर जलस्तर एवं आसपास की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी जनसामान्य को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।