चरखारी: चरखारी में रास्ता रोककर युवक को पीटा, कुल्हाड़ी से किया हमला, 4 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
चरखारी के बमरारा गांव निवासी हरिश्चंद्र राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विद्या मंदिर चरखारी के पास से घर जा रहा था। रास्ते में अतुल यादव, अंकित, ऋषि शर्मा व रज्जू यादव ने उसे रोक लिया और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।