बलिया: जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक विकास भवन सभागार में हुई
Ballia, Ballia | Apr 24, 2026 जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति एवं वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक शुक्रवार की दोपहर एक बजे विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गंगा नदी के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरणीय सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।