मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, मरने से पहले राज रेडियम का वीडियो हुआ वायरल
मऊरानीपुर में राज रेडियम के नाम से पहचाने जाने वाले युवक गौरव ताम्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।