मोहनलालगंज: तिलक समारोह में चली गोली, 16 वर्षीय किशोर घायल, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में तिलक समारोह के दौरान फायरिंग से 16 वर्षीय सुजीत कुमार घायल हो गया। उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। पिता पुनवासी के अनुसार, समारोह में मौजूद बंटी नामक युवक ने गाली-गलौज के बाद राइफल लेकर सुजीत को दौड़ाया और फायर कर दिया।