लोहरदगा: लोहरदगा में बड़ी चोरी की वारदात, शारदा नगर में किराए के घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी
लोहरदगा जिले के शारदा नगर स्थित किराए के आवास में रह रहे सदानंद जी महाराज के घर में सोमवार शाम लगभग 3:00 बजे भीषण चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 1 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।