भांडेर: भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों ने भांडेर से पंडोखर तक निकाली विशाल रैली, हजारों किसानों ने दिखाई एकजुटता
Bhander, Datia | Nov 6, 2025 भांडेर तहसील में भाजपा की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों ने एक विशाल रैली का आयोजन भांडेर से पंडोखर तक किया। यह रैली दतिया रोड स्थित भद्रावती मैदान से शुरू होकर भांडेर बाजार, पुरानी तहसील होते हुए पंडोखर पहुँची। रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा व किसान शामिल हुए। पूरा मार्ग जयघोषों और नारों से गूंजता रहा।