कानपुर: बर्रा एलएलपी इलाके में तलाक का केस करने पर पति ने पत्नी के घर पर भेजे गुंडे, CCTV वीडियो हुआ वायरल
बर्रा इलाके में तलाक का केस करने पर पति ने युवकों के साथ मिलकर पीड़िता पर हमला कर दिया। पहले बीच सड़क अश्लीलता की और लात-घूंसों से पीटा। जब लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। सोमवार मंगलवार देर रात पीड़िता के घर पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। सीसीटीवी भी मंगलवार दोपहर 1बजे वायरल हुआ है। बर्रा थानाप्रभारी में जानकारी दी की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।