कानपुर: आईआईटी कानपुर के परिसर में धोबियों के लिए बने क्वार्टर खाली करने का दिया गया आदेश
आईआईटी कानपुर के परिसर में धोबियों के लिये वर्षों पहले एलॉट किये गये स्टोर व अन्य क्वार्टर तोड़े जाएंगे। एचबीटीआई की जांच में भवनों को कंडम घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद अब यहां रहने वाले 35 परिवारों को आईआईटी प्रशासन ने मंगलवार 11बजे बेदखली का नोटिस जारी कर दिया है। एचबीटीआई की जांच में पाया गया भवन की स्थिति बहुत ही खराब है। जिसे इन्हे खाली कराना पड़ेगा।