तारापुर: तारापुर में संग्रामपुर उप प्रमुख का चुनाव संपन्न, साधना देवी निर्विरोध नई उप प्रमुख बनीं
तारापुर स्थित अनुमंडल सभागार में संग्रामपुर प्रखंड उप प्रमुख पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई. निर्वाचित पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार के समक्ष साधना देवी ने उप प्रमुख पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य अभ्यर्थी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया.