बहराइच: कैलाशपुर बैराज स्थित घाघरा में प्रेमी युगल कूदे,युवक का शव बरामद,प्रेमिका लापता,लखीमपुर जिले के निवासी हैं प्रेमी युगल
लखीमपुर जिला निवासी प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार को सुजौली थाना क्षेत्र स्थित घाघरा नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नदी में कूदते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बरामद कर लिया। वहीं खबर लिखे जाने तक युवती के शव की नदी में तलाश की जा रही है। शव को मर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।