बहराइच: तुलसी मोड़ के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी मोड़ के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। वहीं थानाध्यक्ष द्वारा जानकारी देते बताएं कि शव की पहचान कराई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।