बहराइच: दरगाह स्थित जुगनू होटल के पास से थाना दरगाह पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए गुरुवार शाम को बताया कि थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित दरगाह स्थित जुगनू होटल के पास से एक अदद चोरी के मोबाइल वीवो मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया गया है।